पिछले कुछ समय से अमरीकी राष्ट्रपति की लोकप्रियता और उनकी संपत्ति दोनो ही लगातार घटते जा रहे हैं।
फोबर्स पत्रिका की रिपोर्ट में बताया गया है कि अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की संपत्ति पिछले कुछ समय से घटती जा रही है। अब ट्रम्प की संपत्ति में 60 करोड़ डाॅलर की कमी आई है। ट्रम्प की कुल संपत्ति लगभग ढाई करोड़ डाॅलर बताई जा रही है। इस पत्रिका के अनुसार अमरीकी धनवान लोगों की सूचि में इस देश के राष्ट्रपति ट्रम्प, 339वें स्थान पर आते हैं।
ज्ञात रहे कि बहुत से सर्वेक्षणों से यह पता चला है कि ट्रम्प अपनी लोकप्रियता खोते जा रहे हैं। उनकी लोकप्रियता में लगातार कमी देखने में आ रही है। आगामी राष्ट्रपति चुनाव में अपने प्रतिस्पर्धी जो बाइडेन से भी ट्रम्प, लोकप्रियता की दृष्टि से पिछड़ रहे हैं।